ये जो शहर भर में अन्धेरा तमाम है

चिराग तो बरी है, जुगनुओं पर इल्जाम है

 

रौशनी कैसे पहुँचेगी आपकी देहलीज़ तक

उनके आँगन में कैद जो आपकी सुबह-शाम है

 

हर रोज ही कोई घर जलता है बस्ती में

अख़बारों के लिए तो ये खबर आम है

 

आग सीने में सदियों से जल रही है 

आप कहते है जरा सी बात पे परेशां ये आवाम है