Poetry 1 min read 82.3K reads

लेखक हूँ।


ज्यादा नहीं,

पर लिख लेता हूँ,

हल्की फुल्की,

कहानियाँ गढ़ लेता हूँ,

और क्या तारीफ करूँ,

खुद के बारे में,

जो अक्सर खो जाती है

पंक्तियाँ गुमनामी में,

उनको शब्दों में पिरो कर,

लिखने वाला ,

एक गुमनाम

लेखक हूँ।

Read more Earn more Learn more