कभी सिर झुका के चले गए

कभी मुँह फिरा के चले गये

मेरा साथ कोई न दे सका 

सभी आये आके चले गये


मुझे गमों से उबार लें 

यह तो उनसे न हो सका

मेरे दिल के जज्बात पर

वो वार कर के चले गये


नहीँ एक ऐसे तुम यहाँ

जिनसे प्यार मिल न सका कभी

अपने बनकर आये कई

पर चोट देकर चले गये


रिश्तों की डोर थी बँधी

उसे तोड़ तो न सका कोई

कई छटपटा के चले गये 

कई गला दबा के चले गये 


तुमने अपने मन के गुरूर से

ना सुनी मेरे मन की व्यथा

हम दर्द को कलम से लिख

दिनेश दर्दीला बन गये


ह्रदय को प्यार का दुख मिला

अधर को तानों की बाँसुरी

उसी बाँसुरी के सुरों पे हम 

मैयत सजा के चले गये


 दिन-ऐश