न तो राम ने कभी सिंह लिखा 

न परशुराम ने शर्मा 

न बाल्मीकी ने दलित

फिर हमें कौन बांट गया? 


ना हमने आरक्षण माँगा

ना आंतकवाद को बुलाया

थी ईद या उसकी होली

हर एक को गले लगाया

फिर हमें कौन बांट गया?


जुमन ने गले लगाया

फादर ने सर सहलाया

मंदिर में दीप जलाकर

लंगर गुरुद्वारे में खाया

फिर हमें कौन बांट गया?


दिन-ऐश