अजब मेरे देश के हालात हो गये...
अजब मेरे देश के हालात हो गये
इंसानियत खो गयी भीड़ में
कोई हिन्दू कोई मुस्लमान हो गये
चूल्हे बट गये सम्पत्ति बट गयी
मंदिर गुरुद्वारा चर्च मस्जिद बट गयी
हरा ओर केसरिया में धर्म बट गये
अजब मेरे देश के हालात हो गये.....
भागमभाग सी मची है चारो ओर
शांति खो गयी इतना है शोर
माया की दौड़ में सब अंधे हो गये
अजब मेरे देश के हालात हो गये.....
संस्क्रति बदल गई सभ्यता भूल गये
मान सम्मान आदर सब कंही खो गये
फैशन की दौड़ में कपडे घट गये
अजब मेरे देश के हालात हो गये.....
विकास की दौड़ में बड़ा ये बदलाव हुआ
एक प्रहर की शादी क्षण भर का दाग हुआ
मेल मिलाप के पल दुष्वार हो गये
अजब मेरे देश के हालात हो गये....
दिन-ऐश
