स्वभाव में सरल सी

जल स्वरुप तरल सी

विन्रम और नरम सी

हिन्दी... भावों से भरी भाषा

कवि की कविता सी

शब्दकोष की है, यह महिमा सी

व्यक्त.. खुद को आसानी से कर जाती

हिन्दी... भावों से भरी भाषा

जन जन का, एहसास सी

पल पल होती मानों, सबके पास ही

लिए.. अनेक अर्थों की परिभाषा

हिन्दी... भावों से भरी भाषा

             


-दिनेश गिरिराज