बचपन की सुनहरी यादों को 

तुमने कैसे सोचा मैं भूल जाउँगा 

बात जो कह दी तुमने है आज 

कहो , फिर से नहीं दोहराऊगा . . . 

याद है मुझको अब भी, हम कैसे खेला करते थे


नदी में नहाते ,कपड़ों को सुखाते 

खेतो में घुसकर, आमो को चुराते 

पतंग उड़ाते , बल्ला घुमाते दोस्तों का रेला करते थे 

याद है मुझको अब भी, हम कैसे खेला करते थे


याद है तुम को जब तुम नानी के घर से आते थे

दौड़ के मुझ को गले लगाते , पूरी बात बतलाते थे 

मेरे घर से तेरे घर और तेरे घर से मेरे घर 

गांव की सकड़ी गलियों में हम यू ही टहला करते थे 

याद है मुझको अब भी, हम कैसे खेला करते थे


शाला की घंटी सुन हम दौड़ कर घर को आते थे 

बरगद की ठंडी छाव में घंटो यू ही सो जाते थे 

खेतो की पगदंडी पर हम पहिया घुमाया करते थे 

बाग बगीचों मे दिन भर, हम थकते जुला करते थे 

याद है मुझ को अब भी, हम कैसे खेला करते थे


मंदिर की सीढ़ियों पर हम डेरा जमाया रहते थे 

आरती की घंटिया पुरजोर बजाया करते थे  

त्योहारों पर दिये जलाते, अबीर उड़ाया करते थे 

महापुरुषों के नाम जपते , रमते मेंला भरते थे

याद है मुझको अब भी, हम कैसे खेला करते थे 


ऐसे नहीं भूला सकते ,गुरुवर की मीठी डाँटो को 

नीलगगन मे इंद्रधनुष और झिलमिल करती रातो को 

वो हसी ख़ुशी , मुस्काती, भावूक करती बातो को 

दिल में संजोके रखा है, मैंने तेरी हर सौगातो को,  

बचपन की मीठी यादों को ,बचपन की मीठी यादों को 

याद है मुझको अब भी, हम कैसे खेला करते थे


पतंग उड़ाते , बल्ला घुमाते ,दोस्तों का रेला करते थे 

याद है मुझको अब भी, हम कैसे खेला करते थे | 


~दिनेश चौधरी ©️