अहम् त्याग के

संयम बांध के

संकीर्णता से परे बढ़ा


सर्वहित लक्ष्य में

धर्म पक्ष से

अन्याय के समक्ष अड़ा


सत्यनिष्ठ वह

प्रकाशदिप्त वह

मर्यादित विशाल जो खडा


#विजयी वही,श्रेष्ठ वही

साथ लोगों का लिए

बुराई विरुद्ध जो लड़ा


नाम उसी का 

बुद्ध,महावीर,

ईसा,मुहम्मद

और श्रीराम पड़ा !


~दिनेश चौधरी ©️