बरसों के बाद मिले हो सोचा कुछ तो आज कहोगे
चुप थे तब भी, चुप हो अब भी कब तक यह दर्द सहोगे
बरसों के बाद मिले हो सोचा कुछ तो आज कहोगे
कहते क्यू नहीं,कब तक यू तुम लोगों से डरोगे
प्रेम जो तुम्हारा निश्छल, कब तक मन ही मन करोगे
बरसों के बाद मिले हो सोचा कुछ तो आज कहोगे
प्रेम है मुझको तुमसे सोचा आँखो में पढ़लोगी
मालूम ना था मुझको तुम ऐसा प्रश्न करोगी
प्रेम है मुझको तुमसे सोचा आँखो में पढ़लोगी
परवाह नहीं थी मुझको अपनी, सोचा कैसे तुम सहोगी
जीवन भर कलंकित हो कर कैसे तुम यू रहोगी
प्रेम है मुझको तुमसे सोचा आँखो में पढ़लोगी
मेरी ख़ातिर क्या तुम पूरी दुनिया से लड़ लेती?
कहते तुम जो एक बार तो सारे कष्ट सह लेती
प्रेम है मुझको तुमसे सोचा आँखो में पढ़लोगी
बरसों के बाद मिले हो सोचा कुछ तो आज कहोगे
बरसों के बाद मिले हो सोचा कुछ तो आज कहोगे
~दिनेश चौधरी ©️

