अथक प्रयास का कार्यक्रम है
पर्वत आरोहण सा परिश्रम है
श्वास भी संघर्ष का अनुक्रम है
शनै शनै प्रगति ही जीवन का कर्म है
विचार, व्यवहार में जो समत्व है
लक्ष्य का सुनियोजित नेतृत्व है
त्रुटियाँ जब श्रेष्टम अनुभव है
सफलता निश्चित ही तब सम्भव है
सफलता निश्चित तब ही सम्भव है
~दिनेश चौधरी ©️

