कहाँ हो सजन, लौट आओ
सह ना पाऊ मै यह चुभन
यह दूरी, मजबूरी, तन्हाई,अकेलापन
जैसे
मुर्झाया उपवन
तितली बिन सुमन
कोहरा घहन
मूसलाधार गर्जन
जैसे
है सब विरान
रूठा विधान
विक्षुब्ध ध्यान
टूट बिखरे अरमान
कहाँ हो सजन, लौट आओ
ना तड़पाओ, मन है पुकारे
तुम आओ तो
जैसे
बसंत बहारें
झिलमिल तारे
सावन की फुआरे
निश्छल किलकारें
जैसे
घास का मचान
खुला आसमान
दिल ए नादान
खिलती मुस्कान
लौट आओ, लौट आओ सजन !!
~दिनेश चौधरी ©️

