एक के बाद एक हो रहे हादसे और उसके बाद मीडिया का धर्म, वर्ण, जाती, लिंग, समाजिक/आर्थिक हैसियत व राजनैतिक व्यवस्था देख कर समाचार का पक्ष रखना या नज़र अन्दाज़ करना।राजनेताओ का हर दिन दिवंगत आत्मा की शांति की अपेक्षा आरोप प्रत्यारोप की घिनोनी राजनीति करना । बहुत शर्मसार करता है। उसी पर व्यंग करती है यह कविता ...
लगा है जिन पर मेरी हत्या का आरोप
जताने आये है वही अर्थी पर मेरी क्षोभ
अपने भी आ गये है उनके कपटी बहकावे में
बहा रहे घड़ियाली आँसू है जो केवल दिखावे में
देह त्याग कर भी कैसी यह विडम्बना है
आत्मा को क्यों अभी बार बार जलना है
करना चाहते तो करो मुझ पर बस इतना उपकार
मर कर नहीं जलना पड़े किसी को यूँ बारम्बार
विनती है शांति से मुझे अब रहने दो
अविरल गंगा में छोड़ कर मुझे अब बहने दो
~दिनेश चौधरी ©️

