मैले मन के है यह विकार

हैवानियत का चढ़ा बुख़ार

रौंदे इंसानियत, करे अत्याचार

आएगा अब कैसे सुधार?

प्रशासन है क्यों इतना लाचार?

कर रहा है क्या विचार बार बार?

है गुहार, तुरंत न्याय की दरकार

मौक़ा यह नहीं जाना चाहिए बेकार

उतारो उनको घाट के उस पार

करॊ सख़्त इतना प्रहार

रूह काँप जायें दरिंदॊ की भी इस बार


~दिनेश चौधरी