ख्वाब ये मेरा टूट न जाये
वो मुझसे कही रूठ न जाये
डर लगता हैं कह देने से
साथ ये उसका छूट न जाये
धड़कने मेरी बढ़ जाती है
पास जो मेरे वो आती है
हाथ जो उसका थाम लू मै
हसरत दिल मे रह जाती हैं
देख देख नज़रे चुराऊ
जहां देखू उसको ही पाऊ
मन ही मन मे उसको चाहू
दिल की बात मै कह न पाउ
ख्वाब ये मेरा टूट न जाये
वो मुझसे कही रूठ न जाये
डर लगता हैं कह देने से
साथ ये उसका छूट न जाये
बैचेनी सी होती है
चली जाती जो वो है दूर
पलपल उसकी राह मै देखू
वो मेरी आखो का नूर
पास मेरे अब वो आ जाये
बस मुझमे ही वो रम जाये
रब से मांगू रोज़ दुआ ये
सिर्फ मेरी ही वो हो जाये
ख्वाब ये मेरा टूट न जाये
वो मुझसे कही रूठ न जाये
डर लगता हैं कह देने से
साथ ये उसका छूट न जाये
~दिनेश चौधरी ©️

