गलियारों में गूँजता फिर से नया सा शोर होगा
तुम हो जिस सिंहासन पर, कल कोई और होगा
चल जितना भी तेज़ आगे कही एक मोड़ होगा
कल एक नया चेहरा इसी खेल में बेजोड़ होगा
नये मुद्दे, नये गीत और नये भाषणो का दौर होगा
किसी ओर की अदा पर जनता का मन विभोर होगा
ढलती उम्र मे सब बदलेगा,हाथों मे कहाँ वही ज़ोर होगा
झण्डा उठा के आगे बढ़ता फिर कोई नया किशोर होगा
समय आज तक किसी का ना हुआ,तो कहाँ तेरा होगा
नेकी कर,दिलो को जीत,बस एक वही स्थायी बसेरा होगा
~दिनेश चौधरी ©️

