बेटियाँ,
बाबा के आँगन में बहती
ख़ुशियों की सरिता है
बेटियाँ,
चाँद सितारों,
फूल बहारों,
हसीं नज़ारों
सी
जीवन की
कोमल,
चंचल,
मधुर
कविता है
जो लिखी जाती है
गढ़ी जाती है
पर पढ़ी,समझीं नहीं जाती
क्यों उन्हे सिर्फ़
चिड़ियों सी चहको,
फूलो सी महको
कहते रहे ?
कुछ बदलना होगा
कहना होगा
तूफ़ान बनो,फ़ौलाद बनो
ज़रूरत हो तो दम्भी काल बनो
बेटियाँ ,
कविता नहीं
प्रलय का गीत बनो
~दिनेश चौधरी ©️

