नफ़रतों मुहब्बतें ईरादो को तौल देती है

दफ़न है जो राज़ दिल में सारे खोल देती है

आँखें दिल का आईना है सब कुछ बोल देती है


चाहत की गहराई को झुकी नज़रों से मोल लेती है

दबे हुए जज़्बातो को बहते अश्को में घोल देती है

आँखें दिल का आईना है सब कुछ बोल देती है


ज़िंदगी के ग़मों को भीगी पलकों में ओड लेती है

टूटे ख़्वाबों को उजली उम्मीदों में जोड़ देती है

आँखें दिल का आईना है सब कुछ बोल देती है


कभी तारों को समेटे हक़ीक़त से मुँह मोड़ देती है

और कभी पर्दा उठा रस्मों रिवाज़ो क़ो तोड़ देती है

आँखें दिल का आईना है सब कुछ बोल देती है


~दिनेश चौधरी ©️