कभी गुनगुनाती हूँ कभी मुस्कुराती हूँ
अकेले में तेरे ख्याल से शर्माती हूँ
चाहत में तेरे सब कुछ भूल जाती हूँ
जितना जाऊ दूर उतनी पास चली आती हूँ
तुझे देख कर चिड़ियों सी चहकती हूँ
प्यार में तेरे जैसे इत्र सी महकती हूँ
अब सिर्फ तेरे लिए ही सजती हूँ सवरती हूँ
दिल की हर धड़कन को नाम तेरे ही लिखती हू
कभी गुनगुनाती हूँ कभी मुस्कुराती हूँ
अकेले में तेरे ख्याल से शर्माती हूँ
दूर कहीं संग तेरे चली जाऊ
जीवनभर तुझमें खो जाऊ
जुदा न हू एकपल भी अब बस
इतना सा तुझसे मै चाहूँ
आँखें मूंदु और तेरी बाहों में सो जाऊ
सपनों में भी साथ तेरा ही पाऊ
नीद खुलें तो पास मेरे तुम हो
थोड़ी भी दूरी अब मैं सह ना पाऊ
कभी गुनगुनाती हूँ कभी मुस्कुराती हूँ
अकेले में तेरे ख्याल से शर्माती हूँ
~दिनेश चौधरी ©️

