बिन कहे गुज़रे दिनों रात

बीते लम्हो की हर वो बात

अब भी बिल्कुल ज़िंदा है

 

तेरी झलक की बस एक आस

तुझसे मिलने की मन में प्यास

धड़कन हर एक बद्धहवास

रूह में  मेरे वो एहसास 

अब भी बिल्कुल ज़िंदा है


चढ़  गया जो तेरा ख़ुमार

हर चेहरे मे तेरा ही दिदार 

भीड़ में भी मन बेकरार 

दिल को हर पल वो  इंतज़ार 

अब भी बिल्कुल ज़िंदा है


हसी जो तेरी चमन ए बहार

ज़हन में मेरे गुल गुलज़ार

तेरी हसरते आखो में प्यार

होठो पर मेरे वो इज़हार

अब भी बिल्कुल ज़िंदा है


मुहब्बत तुझसे बेशुमार

तुझ बिन जीने से इंकार

मरते दम तक तेरा ऐतबार

दुआ में मेरी  वो इकरार

अब भी बिल्कुल ज़िंदा है


बिन कहे गुज़रे दिनों रात

बीते लम्हो की हर वो बात

अब भी बिल्कुल ज़िंदा है


~दिनेश चौधरी ©️