सरगोशियों में बात करना
गुमसुम
चुपचाप
खामोशी में लिपटी फिज़ा
में रहना अच्छा लगता
क्या कैफियत थी दिल की
तेरे जाने के बाद
तेज़ रोशनी के कुमकुमे के नीचे
'सियाह-फ़ाम'
कोई दर्द छुप के बैठा था
किसी गर्म झोंके के साथ
किसी ओर से
थकी सी मोसीकी का
कोई टुकड़ा
गाढ़ी खामोशी में घुल जाता है,

