बहुत बार दिल करता है

भटक जाऊं

एकसार सी जिंदगी को

पटरी से उतार दूं

सारी पीड़ा को खींच कर

नसों से बाहर करूं

बने बनाए खेल बिगाड़ दू

फिर से खेलना शुरू करूं


खुर जाऊं

लहरों संग मिल जाऊं

खुशबू बन महकूं तेरी सासों में

नए अहसास हों

नई बातें हों


बहुत बार दिल करता है

भूल जाऊं मंजिलों को

फिर से चलना शुरू करूं

पगडंडियों पर उगते रहें

फूल मुहब्बत के

उगती रहे

सुर्ख कलियां और मासूम कविताऐं


कोरे कागज़ सी

चकोर जिंदगी को दूं कोई नया आकार

नए ख्वाब देखूं

नई नज़ाकतें हों

नई बुलंदियां हों

जगह जगह रोशनी हो

नई गहराईंआ हों