ये कैसी मज़बूरी
भारत माँ के लिए
एक सैनिक..जन्म देने वाली माँ को छोड़
के जाए
एक सैनिक की...ये कैसी मज़बूरी
एक नया घर बसाने के लिए
बेटी दूसरे आँगन जाए
एक घर से दूसरे घर जाए
एक बेटी की...ये कैसी मज़बूरी
है इच्छा कुछ ऐसा कर जाए
माँ बाप को न करनी पड़े
चिंता ज़राय
फिर भी कुछ कर न पाए
एक नवयुवक की...ये कैसी मज़बूरी
करना है इकरार प्यार का
पर होंठो से कुछ कह न पाए
और दिल की बात दिल में रह जाय
एक प्रेमी की...ये कैसी मज़बूरी
नौकरी के लिए
बेटा विदेश जाए
और उस बेटे को देखने को
माँ की आँखे बरसो तरस जाए
एक माँ की...ये कैसी मज़बूरी
सोचा माँ बाप ने... के बेटा शादी करेगा
पोते पोतियां होंगे...बच्चो के साथ
बुढ़ापा आराम से गुज़र जाए
और बेटा...बीवी बच्चो समेत
काम की वजह से शहर से दूर रहने चले जाए
और दादा दादी...बच्चो को सिर्फ...
तस्वीरो में बड़ा होता पाएं...
एक दादा दादी की...ये कैसी मज़बूरी...
आखिर...ये कैसी मज़बूरी