वजह चाहे जो भी हो
शुरुआत तो हुई
कल तक जहाँ धुप थी
आज बरसात तो हुई
बदलेगा ये मौसम भी
आएगी पतझड़
फिर... गुलाबी ठण्ड
और फिर बहार भी...
एक नहीं बदलेगा तो वो है
मेरा इंतज़ार...
मेरा प्यार
ये कोई मौसम नही
जो बदल जाए
ये मोहब्बत...जो कल भी थी
आज भी है....
वजह चाहे जो भी हो..
शुरुआत तो हुई...