सुना है इंडिया पाकिस्तान का...मैच आने वाला है सुना है आज... हर हिंदुस्तानी के अंदर हिंदुस्तान... जागने वाला है सुना है आज फिर एक गली..एक गाँव एक शहर एक देश...या...यूँ कहूं के इन दोनों मुल्कों के दुनियाभर में बसे कोने कोने में लोग... आज फिर...कुछ पल के लिए सब...खामोश होने वाला है हाँ... माना के...सचिन सचिन नहीं गूंजेगा तो क्या पर...धोनी का हेलीकॉप्टर शॉट...ज़रूर..चलने वाला है या फिर...विराट का...एग्रेशन दिखने वाला है फिर कोई नेता संसद में... इनके साथ मैच ना खेलने का भाषण देने वाला है फिर कोई मौका मौका करने वाला है फिर कहीं शायद कोई टीवी... टूटने वाला है फिर कुछ देर के लिए...यहाँ लोगो का राष्ट्र प्रेम... जागने वाला है..फिर कोई ट्विटर पर नया ट्रेंड..चलने वाला है फिर कोई इंडिया...इंडिया...करने वाला है अरे भई .... इंडिया पाकिस्तान का... मैच जो आने वाला है