होती है अक्सर मेरे अंदर ख़यालो की बारिश... और हर बूँद हो तुम होती है अक्सर मेरे अंदर सवालों की बारिश और हर जवाब हो तुम होती है अक्सर मेरे अंदर एहसासो की बारिश पर जिसका नाम सुनके धड़कने बढ़ जाती है वो नाम हो तुम होती है अक्सर मेरे अंदर तमन्नाओं की बारिश होना चाहते है हम जिसके वो आरज़ू हो तुम होती है अक्सर मेरे अंदर तुम्हारी ही बारिश क्यूंकि हर ज़र्रे ज़र्रे में हो तुम हाँ तुम...बस तुम... होती है अक्सर मेरे अंदर ख़यालो की बारिश... और हर बूँद हो तुम