कदमों पे कभी यार के, झुकना सीख लो जनाब।
दिल के करीब थोड़ा सा,रुकना सीख लो जनाब।

बात सिर्फ  जिस्म देखकर  करोंगे तो गलत होगी,
दिल में  झांककर  बातें  करना सीख  लो जनाब।

बातों से  कहां हुई है ? मुक्कमल  मुहब्बत कभी,
चुपके से  चस्मे यार  में झांकना सीख लो जनाब।

गुनाहों की  बात सोच कर, क्यों परेशां  हो दोस्त,
अपनी गलतियों  पे पर्दा रखना सीख लो जनाब।

देखता है  खुदा तुजे भी, और मुझे  भी हर वक्त,
बात ये  दिल में रखकर, डरना सीख  लो जनाब।

~दिलीप धोलकिया,"श्याम"
   जूनागढ़