एक दरवाजा है

मेरे घर में

मैंने उसे अपने जीवन में

आज तक कभी भी खोलने की

हिम्मत नहीं जुटाई,


मुझे मेरे

बुजुर्गों से पता चला है

कि उस दरवाजे के पीछे है

घनघोर अंधेरा


जिसे सूर्य की

रोशनी से भी कभी

मिटाया नहीं जा सकता

वो अंधेरे हर इंसान के

बंद दरवाजे के पीछे होता है।


वो खुलेगा

तो केवल और केवल

जुगनूओं की तरह जलती हुई

बत्तियों से..!

~Dileep Singh Yadav