बारिश की
पहली बूंद जब
आयी होगी इस
धरती पर तो
सबसे पहले
अंकुरित हुआ होगा
कोई अजनबी सा पौधा
खिला होगा सुगंधित या
सुगंधहीन कोई पुष्प
क्योंकि बारिश अपने साथ
न केवल बूंदें लेकर आयी होगी
अपितु ले आयी होगी सृष्टि के
सौन्दर्य के प्रसाधन,
ले आयी होगी एक नया युग,
एक नयी सभ्यता और
एक नयी परंपरा
जिसके बाद मुस्कुराई होगी
ये हरियाली से भरी हुई धरती..
©~Dileep Singh Yadav
