वो सच्ची मुस्कान ~ दिलीप सिसोदिया


सच्ची मुस्कान अब कहाँ मिलती हैं ?

मनमोहक मुस्कान अब कौनसे चेहरे पर खिलती हैं ?


खिलते चेहरों से मुस्कान मुरझा चुकी है ।

होठों से गायब कही दूर... जा चूकी है ।


क्या गम के भुलभुलैए में खो गयी है 

या फ़िर ईद का चाँद हो गयी है ।


सच्ची मुस्कान अब कहाँ मिलती हैं ?


मुस्कुराहट तो कुदरती शृंगार है

जो हर चेहरे पर निस्वार्थ खिलती हैं 


आश्चर्यजनक से विचार है 

सच्ची मुस्कान अब कहाँ मिलती हैं ?

और 

कौन से चेहरो पर खिलती है?

~ दिलीप सिसोदिया (दीपक)