उसकी झलक
~दिलीप सिसोदिया ( दीपक )
क्या किसी ने अमावस की रात को भी चाँद देखा है
क्या किसी ने अमावस की रात को भी चाँद देखा है
उसी रात मैंने
चाँदनी बिखेरते उस छत पर चाँद को टहलते देखा है ।1।
आज चाँद की चाँदनी को कैसे निहारोगे उस फ़लक में
आज चाँद की चाँदनी को कैसे निहारोगे उस फ़लक में
आज चाँद ख़ुद ही उतर आया है उसकी झलक में ।2।
~ दिलीप सिसोदिया (दीपक) - जैतारण

