हम फौजी हैं साहब ~ दिलीप सिसोदिया 'दीपक'
द्वंद्व में दृढ़ होकर शत्रु को धूल चटाने आए हैं
गीदड़ घुसपैठियों के नापाक इरादों को नाकाम करने आए हैं
हम फौजी हैं साहब अपना फ़र्ज़ निभाने आए हैं
वीरों की वीरगति का कर्ज़ चुकाने आए हैं।
वतन आबाद रहे हमारा
संकल्प कर
शहीदों की अलबम में अपनी तस्वीर सजाने आए हैं
कमर कस कर
अपनी माँ की गोद सुनी छोड़ भारत माँ की गोद में आए हैं
हम फौजी हैं साहब अपना फ़र्ज़ निभाने आए हैं
वीरों की वीरगति का कर्ज़ चुकाने आए हैं।
~दिलीप सिसोदिया 'दीपक'
Happy Independence Day

