युवा नहीं हो, वायु हो तुम!
किन मीठे सपनों में हो रहे हो गुम,
क्या सुन्न हो चुके तुम्हारे स्नायु,
उम्र नहीं, कार्य बनाते हैं चिरायु,
उठो ,जागो, भारत के वीरों,
लक्ष्य प्राप्ति को बनाना है प्राणवायु।
दिखला दो वेग
वायु का,
बल अपनी
बाहु का,
क्योंकि युवा नहीं हो, वायु हो तुम।
