वो शाम जब श्रीमतीजी ने आँखें दिखाई।
इक शाम श्रीमती मुस्काई ?,
जेट गति से उड़ती आई,
प्यार से आवाज लगाई,
बोली, मटकाते हुए नैन,
सुनो डियर,
ये सुनते ही खतरे की घंटी आई,
आज भला ये क्यूं मुसकाई
सुनो डियर अब वो फरमाई,
मानसून की सेल है गरमाई ,
कई दिन से शॉपिंग नही करवाई,
चलो ,आज वो शुभ घड़ी आई।
मैने कहा ,
बदरा घिर आए हैं,हो रही है rain,
मौसम बड़ा बेईमान है,
कई दिनों से चाय संग पकोड़ी नही खाई है,
दो लाइनें प्यार की नही गाई है,
ये शॉपिंग का बोरिंग काम कल करते हैं,भले लगते है तेरे मटकते नैन, इन्हे देख देख कर लेते है थोड़ा चैन,
श्रीमती ने मटकते हुए नैनो को,
मेरी तरफ फेरा,
आंखे चौड़ी कर ऐसे तरेरा,
और चिल्लाई ,
कितने सावन बीत गए जो,
प्यार से चाय नहीं पिलाई है,
इस चैन से लेटे लेटे तो,
तुमने तोड़ी चारपाई है।
आज नही चले ,
तो सिर में बढ़ता माइग्रेन है,
या तो मायके की 650 की ट्रेन है।
तुम्ही देख लो जिदंगी
कितनी स्ट्रेन है।
मैने सोचा,
मरीजों ने जबजब आंख दिखाई है, तेरी बढ़ती कमाई है।
बेटा आज तो जान पर बन आई है
जब श्रीमती ने आंखे दिखाई है,
शॉपिंग करा ला ,इसी में भलाई है
वरना तेरी लुटती कमाई है।
मैने कहा देविजी
अच्छे नहीं तरेरते नैन,
भले लगते मटकते नैन
चलते है शॉपिंग को,
सावन की बरसती रहेगी रेन।
