सुनो रे ,बसन्त ,
तनिक जल्दी से आओ,
पूस की सर्द रातोँ में
कपकंपाते हैं हम,
कलियां भी खुलने को
आतुर ,
भवरों की गुंजन
को न तरसाओ,
ओ मृदुल बसन्त ,
जल्दी दौड़े चले आओ।
प्राची की अरुणिमा
तो दिखलाओ,
खग से व्याप्त होवे
ये दिगंत,
अब तो दौड़े चले आओ रे,
ऋतुराज बसन्त।
कलरव करती चिड़ियों
का गुंजन हो,
हर खिलती कली में अलि
का चुम्बन लाओ,
ओ मनोहरी बसन्त, कभी तो
समय पूर्व आओ।
कपकंपाते मौसम में तनिक
सी गर्माहट लाओ।
#स्वरचित,#दिलीप
