सिलवटें ज़िंदगी की
सिर्फ उम्र की गिनती नहीं, ये चेहरे की सिलवटें,
ज़िंदगी ने पढ़ा है मुझे, तुमसे कहीं ज़्यादा।
हर शिकन कहती है, दबे सिसक़े,
लबों की घुटन में कुर्बान किस्से।
हर लकीर में छुपे हैं ख़्वाब पुराने,
मख़मली थे, मगर न आए मेरे हिस्से।
क़िस्मत ने जगाया है बदलती करवटों से,
उलझे पन्नों पर मचल रहे मेरे ग़ुस्से।
तुमने सरसरी नज़र से देखा था मुझे,
ज़िंदगी ने फ़ुर्सत से पढ़ा है—हर हिज्ज़े।
अब आईना भी सच उगल देता है, Dilip,
चेहरे की झुर्रियों में छुपे हैं सारे किस्से।