कैसे भूले हम भला,
तेरी निश्छल प्रीत ने----
वर्षों को गांठा व
दिनों को बाँधा है,
क्षणों को जिया व
पलों को थामा है
तेरी निश्छल प्रीत ने----
सपनों की सुई में,
पिरोई बेशुमार आशा
दुखों को काटा व
सुखों को गूंथा है
जीवन बनाया मधुर गीत
तेरी निश्छल प्रीत ने---
