गणतंत्र मेरे---
26 जनवरी को, देशभक्ति के गीत,
ज़ोर ज़ोर से गाता हूँ।
गणतंत्र मेरे , तेरी मिट्टी का ,
माथे पर तिलक लगाता हूँ।
युद्ध में ,दुश्मनों से टकराकर,
उन्हें दूर चूर कर जाता हूँ।
गणतंत्र मेरे, तेरी रक्षा में ,
रक्त अपना बहाता हूँ।
चाहे सीना, छलनी होजाये,
तिरंगा ऊंचा ही लहराता हूँ।
गणतंत्र मेरे , हर बच्चे को,
अंधेरो से लड़ना सिखाता हूँ।
तब तिरंगे के ,हर रंगों को,
उजला मैं बनाता हूँ।
गणतंत्र मेरे, तेरी मिट्टी का ,
माथे पर तिलक लगाता हूँ।
। जय हिंद।
