चलो भीग आते हैं।
बारिश की बूंदो में ,
चलो भीग आते हैं।
खुशबू सौंधी मिट्टी की,
चलो चखकर आते हैं।
घनघोर घटा के बीच,
टप टप गिरता पानी है।
कागज की नाव बनाकर,
नदिया के उस पार जाते हैं।
नाव में पानी न भर जाए,
ये कसरत कर आते हैं ।
बारिश की बूंदों में ,
चलो रीत जाते हैं।
अपनी हथेली से बूंदों को,
ऊपर उछालते हैं
फुहारों से बचने की कोशिश भी,
कोई जिंदगानी है?
पांव के जूते , पायँचे भी,
मिट्टी से सना आते हैं।
दौड़ती मोटर की फुहारों से,
छपाक छपाक नहाते हैं,
बारिश की रिमझिम में,
चलो भीग जाते हैं।
जैसे बादलों की गर्जन के,
बीच बिजली रानी सयानी है।
ऐसे ही गमों से घिरी,
ये जिंदगी सुहानी है।
इस बारिश में दौड़ कर
गमों को बहाते हैं।
छई छप्पा छई की फुहारों से ,
सबको भीगा आते हैं।
बारिश की बूंदों में आओ,
भीग जाते हैं।
