लहराता रहे नीले आकाश में
तीन रंगो का ये तिरंगा हमारा।
गगन कि ऊँचाईयों की तरह
बढा़ता रहे शान तिरंगा हमारा।
शक्ति, साहस, शांति व खुशहाली
धारण किए हुए है तिरंगा हमारा।
झुकने नहीं देगें जवान कभी
देश कि शान है तिरंगा हमारा।
न्योछावर है प्राण जिसके लिए
वो सर्वोपरि सम्मान है तिरंगा हमारा।
~Dk Megh..

