सुनो योद्धा... 
नसीब में हर एक के नहीं, 
वतन के लिए न्योछावर होना। 
वतन ने पुकारा है तुम्हें, 
चाहोगे वतन के लिए अमर होना।।

सुनो योद्धा... 
खौफ़नाक मौत के डर से तुम, 
युद्धभूमि छोड़ मत भागना।
काम है ये कायर योद्धाओं का, 
क्या जाने वो वतन के लिए शहीद होना।।

सुनो योद्धा... 
हो जाते हो बूढ़े पर चाहोगे तुम,
वतन के लिए हमेशा जवान रहना। 
मरते सब है पर चाहोगे तुम, 
तिरंगे में लिपटकर अमर होना।।

~Dk Megh..