साहस,सामर्थ्य,विलीनता,समर्पण 
ये सब है ध्यान व प्रेम में अर्पण। 

प्रेम और ध्यान है एक सिक्के के दो पहलू
इनके बिना संभव नहीं जीवन का कोई पहलू।

प्रेम बांधे रखता है हमें एक दूसरे के दिलों से 
जैसे ध्यान बांधे रखता है ईश्वरीय परमसत्ता से। 

प्रेम में मोह है प्रेम को प्राप्त करने का 
ध्यान में मोह है ईश्वर के करीब जाने का।

पार करनी पड़ती है प्रेम में हजार बाधाएं  
साथ साथ चलती है ध्यान में हजार बाधाएं। 

प्रेम में सभंव है कब किस चीज से हो जाए 
ध्यान बिना संभव नहीं मोक्ष मार्ग मिल पाए। 

अंतिम सुख है प्रेम का इक दूजे में विलीनता 
अंतिम सुख है ध्यान का परमेश्वर में विलीनता। 

~Dk Megh..(Dilkhush Meghwal)