पिता ही तो है जो, 
परछाई की तरह हमारे साथ रहते है। 

मुसीबत आए कभी हम पर, 
तो पहले मुसीबत का हल खोजते है।

संसार के कठोर लावा से
निर्मित शायद उनका कठोर हृदय है।

वो हार नहीं मानते 
मुश्किलों का हल खोजना उनकी आदत है। 
 
हो आँखों में आँसू 
उन्हें बाहर निकालना उनकी फितरत नहीं है। 

वो पिता ही तो है यारों
जिन्हें हमारी हर चीज का पता रहता है। 

~Dk Megh..(Dilkhush Meghwal)