बारिश की बूंदो के साथ
लौट आती है ज़रा सी ठंडक भी
दूर होती है जिससे
धरती की तपिश।
पहली बारिश के बाद
जमीन में दफ़न बीज
छूट चुके थे जो पिछली फसल से,
झांकने लगते हैं अपने झरोखों से
बैताब हो जैसे बाहरी दुनिया देखने के लिए।
नज़रे देख पाए जहां तक
दिखने लगते है चहुँओर
किसानों के ट्रैक्टर
जमीन को उथल-पुथल व
बुवाई करते हुए।
सावन का आगमन होने पर
ओढ़ने लगती है धरती
हरियाली की चादर,
उफनती चाय के जैसे...
उफान लेने लगते हैं नदियाँ व नाले
तब जाकर प्यास बुझ पाती है
धरती के समस्त जीवों की।
~Dk Megh..(दिलखुश मेघवाल)

