वो इंसान मजबूर है...
लोग कहते जिसे मजदूर है
पापी पेट के खातिर,
दर दर भटकना पड़ता है।
वो मजदूर है साहब...
उसे रोज कमाना पड़ता है

खुलती नहीं सवेरें आँखे,
फिर भी जगना पड़ता है
रोजाना जल्दी उठकर,
टिफिन बनाना पड़ता है।
वो मजदूर है साहब...
उसे रोज कमाना पड़ता है। 

समय से ना पहुँचने का डर,
साथ लिए चलना पड़ता है 
ना पहुँचे समय पर अगर,
मालिक की डाँट सुनना पड़ता है।
वो मजदूर है साहब...
उसे रोज कमाना पड़ता है।

बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए 
दिन-रात एक करना पड़ता है 
वो मजदूर है साहब... 
उसे रोज कमाना पड़ता है। 

~Dk Megh.. (Dilkhush Meghwal)