कुछ सपने लेकर लोग, चंबल किनारे आते है
कोई निखर जाता है, कोई बिखर जाता है।
देखे बहुत निखरे हुए, जो आज बुलंदियों पर है
देखे बहुत बिखरे हुए, जो मिट्टी में मिल चुके है।
आते हैं लाखों विद्यार्थी, कुछ सपनों के साथ
सफल होकर जाते हैं, कुछ बेहतर यादों के साथ।
कोटा आकर भी गर, न चखा कचौरी का स्वाद
तो जीवन में रहेगा हमेशा, इस बात का अवसाद।
देखी है इस शहर की, इक बेहद खास बात
ढ़ल जाता है हर कोई, जैसे अपनों का हो साथ।
अपना शहर वही है, बस नजारे बदल गए है
चंबल भी वही है, बस किनारे बदल गए है।
~Dk Megh..

