भावनाएं प्रकट करनी हो,
याद हमें हिन्दी आती है।

बात विदेश कि आ जाए तो,
क्यों फिर दूर भागते है?

शान हमारी है हिन्दी से,
अभिमान हमारा है हिन्दी।

गर्व हमें है हिन्दी पर,
हर लफ़्ज कहे अपनी हिन्दी।

हिन्द देश के निवासी हम,
हिन्दी से हमको है आशा।

विश्व में परचम लहराएगी,
हर भारतीय कि है अभिलाषा।

विस्तार करें हम सब इसका,
सासों में ना बसे तब तक ये भाषा।

सैकड़ों बोलियाँ शामिल इसमें,
फिर भी एक हमारी हिन्दी भाषा।

~डी के मेघ..