गुजरते रहेगें साल हर बार यूँ ही,
कोई तो साल होगा जो जीवन में रोशनी लाएगा।
महीनें फिर वही होगें सुना है साल बदलेगा,
मुसीबतें फिर वही होगी उम्मीद है हाल बदलेगा।
वर्षो का संघर्ष इक दिन सफलता जरूर दिलाएगा,
ईमानदारी से हर इंसा जब मेहनत करके दिखाएगा।
साल खत्म हो रहा है फिर भी उम्मीदें बाकी है,
इंतजार है उस साल का जो सपनें पूरे कराएगा।
हर बार नववर्ष पर रहती है नयी उम्मीदें,
सोच नहीं पाते हम दिसंबर हताश कर जाएगा।
बुरा वक्त ही तो है इक दिन गुजर जाएगा,
ये वादा करो खुद से कि अपना टाइम आएगा।

