डिजिटल दुनिया!
खो गए हैं हम..
इस डिजिटल दुनिया के मोह में,
भूल गए हैं हम..
अपनो का अपनापन रिश्ते-नाते।
नई पीढ़ी के ये बच्चे...
चाहे कलम पकड़ना ना आए पर
मोबाइल पकड़ना सीख जाते है
डूब रहे हैं हम..
डिजिटल दुनिया के दलदल में
परिणाम जिसका भयावह है।
डिजिटल दुनिया के खेल भी अब
इंसान कि जान तक आ पहुंचे।
याद रहे...
इस डिजिटल दुनिया के जाल में
किताबों जैसा एहसास कहीं ओर नहीं।
मन के भाव...
पत्राचारों में नज़र आते थे,
आज उन पत्रों कि जगह
डिजिटल गैजेट्स ने ले ली।
इस डिजिटल दुनिया में मात्र
दिखावा, छलावा, झूठ, फरेब
इनके सिवाय कुछ और नहीं।
~Dk Megh..

