जिंदगी को बहुत मनाने की कोशिश की पर यह कमबख्त मानी ही नहीं...
पानी की धारा की तरह खुशियां आती हैं और जल में बह जाती है पानी में उगते बुलबुलों की तरह शण भगुंर हो जाती है...
टिक जा ए खुशी पानी की तरह किसी जलाशय में.....
तुझे समेट लू..…
बूंद-बूंद से बुझा लू अपनी हर प्यास..
भूल गई मैं कि तपती धूप में जलाश्य भी सूख जाते हैं......
तभी
तभी तो हम ईश्वर को याद करते हैं पुकारते हैं दे दे हमको खुशियों की फिर वही बौछार....
यही यही है जिंदगी मन के हारे हार मन के जीते जीत...
तू बस तू बस तू बस चला चल...
