माँ है इक जादू नाम लेते ही हाजिर हो जाती है
बताने की जरूरत कहां है
बच्चों के हर एहसास को बिन बोले बोले ही जान जाती है ।।
खुद के बटुए में पैसा नहीं होता है
हमारी इच्छाएं पूरी करने में लगी रहती है....
जादूगर सी लगती है
जिंदगी के हर पहलू का वह कितना ध्यान रखती हैं।।
नाम तो ले कोई मेरा लड़ने को तैयार हो जाती है
फिर बाद में प्यार से समझाती है
सही गलत का फर्क हो कितनी तहजीब सिखाती है।


